परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में ग्रुप बी का दूसरा मैच शनिवार को सीवान व नई दिल्ली के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से शानदार 75 रनों का योगदान देने वाले अजय दाहिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इधर, राजेन्द्र स्टेडियम में चल रहे प्रथम डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीवान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीवान की टीम 156 रन बनाई। सीवान की तरफ से नवनीत सिंह ने 40, तारिक जमाल ने 24 व अबुल फराह ने 22 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से अभिषेक, शकील व मनोज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी नई दिल्ली की टीम 13 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर ली।
दिल्ली के अजय दाहिया ने 26 गेंद पर 75 रन बनाए। अमरजीत राय ने 28 व कप्तान विकास ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इससे पहले आज के टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि व अधिवक्ता मोबिन अहमद ने दोनों टीम की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डीसीए सीवान की तरफ से मास्क व सैनिटाइजर का वितरण दर्शकों के बीच किया गया। मौके पर अजय तिवारी, डॉ. मनोज सिंह, नंदन सिंह, मो. शाहिद, जावेद अशरफ, सना, उमाशंकर प्रसाद, दानिश आलम, नदीम, फैयाज अहमद, अशरफ खान व गौरव यादव समेत प्रशंसक मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…