परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सदर अनुमंडल के उप प्रधान सचिव राकेश कुमार सिंह, पचरूखी के सचिव जयप्रकाश सिंह व अमृतेश कुमार ने डीएम को आवेदन देकर शीतलहर में विद्यालय के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन की मांग की है। शिक्षकों ने आवेदन में डीएम से आग्रह करते हुए कहा है कि ठंड के इस मौसम में बारिश के बाद तेज पछुआ हवाओं के चलने के कारण जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह में बच्चों को विद्यालय जाने के दौरान ठंड लगने का भय है।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पास गर्म कपड़ों का अभाव रहता है। के लिए शीतलहर में और तबाही है। प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को फर्श पर ही बैठना पड़ता है। जिससे उनके बीमार पड़ने का डर बना रहता है। ऐसी परिस्थिति में विद्यालय के समय में परिवर्तन करना समयानुकूल जरूरी है। शिक्षकों ने ठंड को देखते हुए स्कूल का समय अवधि सुबह के 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक करने की मांग डीएम से की है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…