छपरा : जगमग रोशनी का त्यौहार दीपावली दीयों के साथ खुशियां के आगमन का संकेत देने वाली है. दीपावली व लोक आस्था के त्यौहार छठ को लेकर लोग घर आने वाले अपनों के इंतजार में है. बाजार में खरीदारी कर रहे हैं और मिलने जुलने वालों के स्वागत की तैयारी में भी जुटे हैं. लेकिन यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कोविड संक्रमण काल से पूर्व की तरह इस बार की दीपावली बिल्कुल अलग है. इस दीपावली को कई मायनों में हमें ख़ास बनाना होगा. दीपावली का पर्व अंधेरों पर प्रकाश की जीत का है. अभी के दौर में कोविड-19 अंधेरों का पर्याय बनने को आतुर भी दिख रहा है. लेकिन हम थोड़ी सतर्कता एवं सावधानी से उजालों के पर्व दीपावली को संक्रमण मुक्त कर सकते हैं एवं त्यौहार की खुशी लोगों के साथ साझा कर सकते हैं. इसके लिए हमें संक्रमण के प्रति एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है. इसमें विशेषकर हाथ धोने, मास्क पहनने और दीपावली जैसे त्योहार पर भी 6 फीट की दूरी रखने जैसे नियमों का पालन जरूरी है.
दीपावली पर खुशियां बांटे, वायरस नहीं
दीपावली को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोस्टर जारी करते हुए दीपावली व छठ जैसे त्यौहारों पर बरती जाने वाली उपायों का आवश्यक रूप से ख्याल रखने की अपील की है. मंत्रालय ने अपील किया है कि इस घड़ी में हमें खुशियां बांटनी हैं ना कि वायरस और इसके लिए आवश्यक उपायों का पालन जरूर करें. यदि आपके पास मोबाइल फोन, लैपटॉप है तो इसके माध्यम से आॅनलाइन अपने रिश्तेदारों को दीपावली की बधाई दे सकते हैं.
सुरक्षित रहने के लिए इसका भी रखें ध्यान
सेनिटाइजर के इस्तेमाल के प्रति रहें सचेत
सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कि दिपावली पर सेनिटाइजर के इस्तेमाल के प्रति सचेत रहना जरूरी है. सैनिटाइजर में एल्कोहल होता है. यह आग तेजी से पकड़ता है. दीपक जलाने से पहले इसका इस्तेमाल नहीं करें. आतिशबाजी से दूरी बनायें. यदि दीप जला रहे हों तो सैनिटाइजर को अपने साथ नहीं रखें. इसे आग से दूर सुरक्षित स्थान पर रखें. इस मौके पर घर में बनाये गये या डिब्बाबंद मिठाईयों का इस्तेमाल करें. दीपावली पर यदि घर पर कोई मेहमान पहुंचते है तो सबसे पहले साबुन पानी से हाथ धुलवायें. गले नहीं लगें व इसकी जगह उनका अभिवादन हाथ जोड़ कर करें. यदि उनके द्वारा कोई गिफ्ट दिया जाता है तो उसे सेनिटाइज कर लें.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…