परवेज़ अख्तर/सिवान:
चैनपुर व हसनपुरा के बीच मोबाइल छीनने में असफल अपराधियों ने एक उत्तर प्रदेश के युवक को पेट में चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है।घायल युवक का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है।जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।अपराधियों के चाकू के शिकार घायल युवक मोहम्मद आकिब (20वर्ष) पिता हसीरुद्दीन मल्लिक ग्राम मेढ़ीयाई, तहसील सरदना जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया जा रहा है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहम्मद आकिब बिहार के सिवान जिले में पुराना मोबाइल खरीदने का काम बाइक से गांव-गांव में घूमकर करता है।
इसी बीच वह गुरुवार को चैनपुर बाजार के तरफ अपने कारोबार के सिलसिले में गया हुआ था।उधर से बाइक सवार होकर सीवान लौटने के दौरान चैनपुर व हसनपुरा के बीच एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया तथा उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया।मोबाइल छीनने में असफल होने पर अपराधियों ने उसे उसके पेट में चाकू गोंद डाली।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लिखे जाने तक घायल युवक का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा था।उधर इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन बेखबर बनी हुई है। घायल युवक का इलाज समाजसेवी श्री निवास यादव की देखरेख में सिवान सदर अस्पताल में कराई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…