परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पूर्व सिविल सर्जन डा. चंद्रशेखर कुमार की पटना में हुई असामयिक मौत को लेकर शहर के आंबेडकर भवन में गुरुवार को अनुसूचित जाति जनजाति संघ कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष डा. एमआर रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने गहरा दु:ख प्रकट किया। बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया कि पूर्व सिविल सर्जन डा. चंद्रशेखर कुमार की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच हो ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। इस दौरान उपस्थित लाेगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत सिविल सर्जन के परिजनों को धैर्य व साहस की प्रार्थना की। मौके पर डा. एसके अमन, डा. अशोक कुमार, डा. इंद्रमोहन कुमार, डा. एनके प्रसाद, डा.सुजाता सुम्बरूई, बीके मांझी, सुदर्शन बैठा समेत कई सदस्य मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…