परवेज अख्तर/सिवान : आगामी 15 नवंबर को इस्लामिया कॉलेज में होने वाले जदयू के अल्पसंख्यक सम्मेलन को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद गली के आवास पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसमें तय किया गया कि जिले के प्रत्येक पंचायत से हमारे अल्पसंख्यक लोगों की भागीदारी होगी। जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महासचिव सह राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, विधान पार्षद खालिद अनवर, पूर्व राज्य सभा सदस्य शमशाद साइ, पार्टी नेता इमामूल हक, प्रदेश महासचिव डॉ. असामा परवीन, राज्य परिषद सदस्य सैयद नजुमूल होदा शामिल होंगे। शहर को तोरणद्वार, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर से सजाया जाएगा। राज्य सभा सदस्य नजुमूल होदा ने कहा कि सम्मेलन के दिन वैसे लोगों का भ्रम टूट जाएगा, जो इस समाज को अपना जागीर समझते है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, निकेशचंद्र तिवारी, जफर अहमद गनी, असरफ अंसारी, मुर्तुजा अली पैगाम, किताबूद्दीन अंसारी, मुश्ताक अली, औरंजेव माली, निजाम खान, बच्चा बाबू, ईद मोहम्मद अंसारी, इजहार अली अंसारी सहित कई लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…