Maharajganj News

किसान की हत्या मामले में डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव में किसान रघुनाथ सिंह की हत्या के बाद गांव वालों ने पुलिस पदाधिकारियों से खोजी कुत्ता बुलाने की मांग की है, ताकि घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त हो सके। ग्रामीणों को शक है कि अगल-बगल के ही लोग इस कांड में शामिल हैं। इधर घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। एएसपी संजय कुमार ने कहा कि किसान की हत्या का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। इस कांड में शामिल जो भी अपराधी हैं वह जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। किसान की हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।उसके बाद इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ज्ञात हो कि किसान रघुनाथ सिंह घर से खेत में गेहूं का पटवन कर रहे थे तभी उसी समय पुलिस अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी और हथियार वहीं छोड़ कर फरार हो गए थे। अपराधियों किस परिस्थिति में हथियार छोड़कर चले गए यह पहेली बनी हुई है। फिलहाल इस घटना से दूसरे दिन भी गांव में दहशत का माहौल रहा। कोई कुछ बताने से परहेज कर रहा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

किसान हत्या मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

स्थानीय थाने के लेरूआ गांव के किसान रघुनाथ सिंह की हत्या के बाद उनके पुत्र उपेंद्र सिंह ने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर इस कांड में शामिल अपराधियों की पहचान करने तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026