Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले शिक्षक मौलाना नुरुद्दीन अंसारी को बर्खास्त करने की मांग

2017 में छोटा भाई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पद से हो चुके हैं सेवानिवृत्त

जन्म तिथि हेराफेरी का लगाया आरोप

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर प्रखंड के रामपुर कोठी निवासी राज किशोर सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए उर्दू शिक्षक मौलाना नूरुद्दीन अंसारी को पद पर कार्यरत  की जांच कराकर बर्खाश्त करने की मांग की है। उक्त शिक्षक यदु साह गोपाल जी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय भगवानपुर हाट में पदस्थापित हैं। दिए गए आवेदन में यह उल्लेख किया गया है कि कार्यरत शिक्षक बीते 2005 में 27 विधानसभा बसंतपुर से लोजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से दावा किया है कि उर्दू शिक्षक नुरुद्दीन अंसारी ने 10वीं की परीक्षा दोबारा उत्तीर्ण करके जन्मतिथि कम करके अभी तक सरकारी सेवा में बने हुए हैं जबकि इनके सगे छोटे भाई कमरुद्दीन अंसारी जो सारण जिले के बनियापुर से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद से 2017 के शुरुआत में ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। डीएम को दिए आवेदन में आरटीआइ से मांगी गई सभी रिपोर्ट भी अपने आवेदन में संलग्न किया है जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्यों का भी उजागर हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026