परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसन्तपुर थाना क्षेत्र के जुनेदपुर निवासी दीनानाथ प्रसाद की पुत्री सुरभि कुमारी उर्फ श्रुति कुमारी (15) मंगलवार को अपने दो सहेलियों सविता कुमारी एवं सारेबा परवीन के साथ विद्यालय साइकिल से आ रही थी। जब वे सब स्टेट हाई वे ७३ से सेंट्रल बैंक के आगे पहुंची तो आगे एक बाइक साथ खड़ा था, उसे देख सुरभि दाहिने साइकिल को मोड़ी और साइकिल फिसल गई जिससे वह गिर गई। पलक झपकते विपरीत दिशा पश्चिम से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया। घायल के दाहिना पैर पूरी तरह जख्म हो गया है। सूचना मिलते ही लोग दौड़ कर आते तब तक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। घटनास्थल पर खून के धब्बे तथा ट्रक के नीचे ध्वस्त साइकिल पड़ा था। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…