Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सरकार से शीघ्र अनुदान की घोषणा करने की मांग

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव माथे पर है। जिले के किसान अत्याधिक बारिश व बाढ़ के चलते खरीफ फसल के हुए नुकसान को लेकर परेशान है। लेकिन सरकार अबतक इनपुट अनुदान की घोषणा नहीं की। ऐसे में आचार संहिता के पूर्व सरकार अनुदान देने की घोषणा नहीं करती है, तो किसान इसबार रबी की बोआई भी नहीं कर सकेंगे। यह बातें जिला परिषद उपाध्यक्ष सह जिला कृषि उत्पादन समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में किसानों ने किसी तरह एक-एक रुपये जुटा कर खरीफ सीजन में धान, मक्का, अरहर आदि फसल की खेती किए थे। इसबार अत्याधिक बारिश से फसल तो बर्बाद हो गई। जिससे किसानों के घर में अनाज भी नहीं पहुंचा और उनके पैसे भी खर्च हो गए।

जिला परिषद सदस्य सुशील कुमार डब्लू ने कहा कि भगवानपुर हाट, बसंतपुर, गोरेयाकोठी व लकड़ीनबीगंज प्रखंड में बाढ़ के चलते सड़क टूट गई है। इसकी मरम्मत नहीं हो रही है। वहीं पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। सदस्य समरजीत सिंह ने कहा कि गुठनी के ग्यासपुर गांव में बाढ़ के चलते फसल नुकसान होने से किसानों की कमर टूट गई है। सदस्य हितेश कुमार ने कहा कि दरौंदा प्रखंड के कई गांवों में निचले इलाकों में पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई है। लीलासाह के पोखरा से बगौरा व बगौरा से मठिया जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट गई है। इसपर चलना मुश्किल है, इसकी मरम्मत शीघ्र होनी चाहिए। मौके पर जिप सदस्य ललन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024