Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दीपावली में चीनी कारोबार के 6000 करोड़ नुकसान पहुंचाने का लक्ष्य

परवेज़ अख्तर/सिवान:
चीनी सामान के पूर्ण को लेकर कंफडैरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने गुरुवार को कहा कि इसबार की दीपावली में एक ही स्लोगन एक ही मंत्र, ध्वस्त करेंगे चीनी तंत्र..पूरे देश के लिए होगा। कैट अभी से ही पूरे प्रदेश में व्यवसायियों एवं ग्राहकों से अपील कर रहा है कि इसबार दीपावली में मिट्टी के दीप ही जलाएं। इसको लेकर नुक्कड़ एवं जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। इसबार की दीपावली पर छह हजार करोड़ चीनी कारोबार को नुकसान पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

जिलाध्यक्ष मंसूर आलम ने कहा कि चीनी सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया है। इसमें हमारे जिले के व्यवसायी व ग्राहक दोनों मिलकर अभियान को पूरा करेंगे। दीपावली पर आम जनमानस से मिट्टी के बने दीप और गणेश- लक्ष्मी की मूर्ति खास तौर पर अपने देश की बनी खरीदने की अपील की जाएगी। मौके पर उपाध्यक्ष विजय सोनी, महासचिव लक्खी बाबू, अभिमन्यु सोनी, राजकुमार सोनी व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष धर्मनाथ गुप्ता थे।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024