परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक देवरिया पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूरे देश में एनडीए प्रत्याशी की जीत पर खुशी व्यक्त की गई तथा स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से करने का निर्णय लिया गया। सिंह ने कहा कि सिग्रीवाल को केंद्रीय मंत्री बनने से महाराजगंज क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि हमारे सांसद में मंत्री बनने की योग्यता है। महाराजगंज के नाम को देश के मानचित्र में जोड़ने की अद्भुत क्षमता जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पास है। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से सांसद सिग्रीवाल को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग की। मांग करने वालों में कमल यादव, विकास कुमार, वासुदेव यादव, नीरज कुमार, देवरिया भाजपा के पंचायत अध्यक्ष पंकज कुमार विद्यार्थी, राम सुरेश सिंह, गौरीशंकर साह, रामदेव उपाध्याय, पिंकू सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, प्रतोष सिंह, चिंटू सिंह, शैलेश प्रसाद, संजय सिंह, मदन सिंह, रामबहादुर सिंह, शिक्षक कामाख्या नारायण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार सिंह आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…