Maharajganj News

एंटी रैबीज सुई नहीं रहने से परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल एवं पीएचसी में वर्षों से एंटी रैबीज सूई नहीं रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके लिए लोगों को सिवान सदर अस्पताल जाना पड़ता है। एंटी रेबीज सूई के लिए क्षेत्र के लोगों ने कई बार स्वास्थ्य मंत्री से लेकर जिलाधिकारी, सिविल सर्जन तक को आवेदन भेजा गया था, लेकिन आज तक दोनों अस्पताल को सूई उपलब्ध नहीं हो सकी। इससे लोगों को मजबूरन बाजार से ऊंचे दाम में खरीद कर लगवाना पड़ रहा है। अनुमंडल मुख्यालय के अस्पतालों में एंटी रैबीज की सूई होने से अनुमंडल के महाराजगंज, दारौंदा, भगवानपुर, गोरियाकोठी, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लोगों को सहूलियत होगी। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. सुजाता सुबरई ने बताया कि मैंने ऐंटीरैबिज सूई के लिए विभाग के पदाधिकारियों को कई बार पत्र दिए हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि मैंने प्रभार लेने के बाद कई पत्र विभाग को दिया, लेकिन आज तक ऐंटीरैबिज की सूई उपलब्ध नहीं कराई गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026