✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी की मांग जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव अब्दुल करीम रिजवी, मरगुब आलम अंसारी, शेख नौशाद आलम, ग्यासुद्दीन साईं, इस्लाम अंसारी आदि ने तीन जुलाई को डीएम से मिल की है। डीएम को दिए आवेदन में कहा गया है कि तरवारा स्थित एक बीघा पांच कट्ठा 16 धुर भूमि खतियान में कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है।
इसकी घेराबंदी नहीं होने के कारण कई तरह के जानवर कब्र पर घूमते रहते हैं। कब्र में सुराग कर नुकसान पहुंचाते हैं और कुछ लोग कब्रिस्तान में गंदगी फैलाते हैं। साथ ही यहां गैर मुस्लिमों द्वारा कब्रिस्तान में ही दाह संस्कार भी किया जाता है। इस कारण तनाव की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस कारण इस कब्रिस्तान की घेराबंदी आवश्यक है। उक्त लाेगों ने डीएम से इसकी जांच करा घेराबंदी कराने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…