✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार में बुधवार की चोरों ने दीवार के सहारे घर में प्रवेश कर आभूषण समेत करीब 70 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में गृह मालिक डा. एसके विश्वास ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में गृह मालिक डा. एस के विश्वास ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे।
तभी चोर दीवार के सहारे घर में प्रवेश कर गए तथा अलमीरा, बक्सा तोड़ उसमें से 25 हजार रुपए नकद, सोना एवं चांदी के आभूषण समेत करीब 70 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा मामले की जांच में जुट गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…