Categories: पटना

बिहार के भाजपा विधायक की मांग, कश्‍मीर में आतंकियों से सुरक्षा के लिए बाहरियों को मुफ्त में एके-47 दे सरकार

पटना: कश्‍मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों के दौरान बिहारी मजदूरों की हत्‍या पर बिहार के लोग गुस्‍से से भरे हुए हैं। इस बीच पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं के गुस्‍से से भरे बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के विधायक ज्ञान सिंह ज्ञानू ने जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार के सामने एक अजीबोगरीब मांग रख दी। उन्‍होंने कहा कि आतंकियों से सुरक्षा के लिए बाहर के लोगों को सरकार मुफ्त में एके-47 दे दे।

भाजपा विधायक ने संविधान में संशोधन की जरूरत बताते हुए घाटी में रह रहे बाहरी लोगों को आम्‍र्स लाइसेंस देने की भी मांग की। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार बाहर के लोगों को एके-47 उपलब्‍ध कराए। इसके बाद ही वहां हालात ठीक हो सकेंगे। भाजपा विधायक ने कहा कश्‍मीर में बाहरी लोगों की हत्‍या आतंकियों की कायरतापूर्ण कार्रवाई है। आतंकी उन गरीबों को मार रहे हैं जो रोज सुबह से देर रात तक मेहनत मजदरी करके परिवार के पेट भरने का इंतजाम करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि आतंकियों का पाकिस्‍तान से गठजोड़ है। वे पाकिस्‍तानियों से मिलकर बिहार वालों को मार रहे हैं। भाजपा विधायक ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई और घाटी में बाहर के लोगों को सुरक्षा देने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि सरकार को वहां ऐसी परिस्थितियां पैदा करनी पड़ेंगी जिससे कि कोई पलायन को मजबूर न हो। भाजपा विधायक से पहले बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी सरकार से पाकिस्‍तान से सभी सम्‍बन्‍ध तोड़ने की मांग की। उन्‍होंने भारत-पाकिस्‍तान के बीच क्रिकेट को भी बंद करने की अपील की है।

गौरतलब है कि बिहार में जम्‍मू-कश्‍मीर की घटनाओं को लेकर जबरदस्‍त गुस्‍सा देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना में कई पार्टियों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके पहले बिहार के मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कश्‍मीर को 15 दिन के लिए बिहार के हवाले कर देने की मांग की थी। उन्‍होंने कहा था बिहार के लोग 15 दिन में घाटी के हालात को सुधार सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024