Categories: पटना

पति से झगड़ा कर निकली महिला को बंधक बनाकर एक हफ्ते तक गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

पटना: पति से झगड़ा कर घर से ट्रेन पकड़ने निकली महिला गलत हाथों में पड़ गई। बहला-फुसलाकर उसे ट्रैप कर लिया गया। एक हफ्ते तक जक्कनपुर थानांतर्गत करबिगहिया स्थित एक कमरे में रखा गया। आरोप है कि इसी जगह महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई। दस अक्टूबर को घर से निकली महिला 17 को बरामद की गई।

जक्कनपुर थानेदार कमलेश शर्मा के मुताबिक इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों आरोपितों में टेंपो चालक अजय कुमार खत्री (करबिगहिया), होटल संचालक गोपाल कुमार (करबिगहिया), टेंपो का मालिक अरुण कुमार (करबिगहिया), टेंपो चालक गोलू (करबिगहिया) और बालाजी होटल का कर्मी अमित उर्फ किशन (सीतामढ़ी) शामिल है। दरअसल जक्कनपुर थाना इलाके की रहने वाली पीड़िता और दो बच्चों की मां पति से झगड़ा कर घर से निकलने के बाद करबिगहिया पहुंची। वह ट्रेन पकड़कर बख्तियारपुर स्थित अपने चाचा के घर जाना चाहती थी।

ट्रेन की जानकारी के लिये वह गोपाल होटल में गई। वह रो रही थी। होटल संचालक गोपाल ने जब उससे पूरी बात पूछी तो उसने पति से झगड़ा कर घर से निकलने की बात कही। इसके बाद गोपाल ने ये बात अपने साथी अमित को बतायी। अमित और गोपाल महिला को अजय के पास ले गये। अजय ने करबिगहिया के पास स्थित एक कमरे में उसे रखा। इसके बाद महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।

महिला ने कहा कोलकाता में हूं, लोकेशन आया पटना

इसी महीने की दस तारीख को जक्कनपुर थाने में केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो महिला का एक मोबाइल नंबर मिला। उससे महिला ने अपने एक रिश्तेदार से भी बात की थी। जब घरवालों ने उससे पूछा कि वह कहां है तो महिला ने कोलकाता में होने की बात कही। सर्विलांस से पता चला कि महिला पटना में ही है। परिजनों ने जब उसके पटना में होने की बात कही तो महिला ने कहा कि आरोपित उसके हाथ-पैर बांध देते हैं। उसे कमरे से निकलने की सलाह दी गयी। 17 अक्टूबर को वह कमरे से निकली तो करबिगहिया से उसे बरामद कर लिया गया।

पीड़िता की कराई गई मेडिकल जांच

पीड़िता की मेडिकल जांच करवायी गयी है। महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ उसे अस्पताल भेजा गया था। जक्कनपुर थानेदार के मुताबिक महिला को बयान दर्ज करवाने के लिये कोर्ट भेजा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026