Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार में अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के मामले में भाकपा माले ने इसमें शामिल असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है. जिला सचिव हंसनाथ राम ने बताया कि इससे पहले रघुनाथपुर प्रखंड में उनके प्रतिमा पर चप्पल जूता का माला पहनाया गया तथा कालिख पोता गया. इससे साबित होता है, कि उनके प्रति कितनी घृणा है. विधायक सतदेव राम ने कहा कि बाबा साहेब पर हमला संविधान, लोकतंत्र व गरीब-मजदूर लोगों पर हमला है. जब से राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, लोकतंत्र और संविधान पर हमला जारी है.

पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि सरकार कोरोना को रोकने में फेल, बाढ़ पीड़ित परिवार के सहयोग करने में फेल, प्रवासी मजदूरों को राहत और रोजगार देने में फेल, महंगाई रोकने में फेल यानी जनता की मूल समस्याओं को हल करने में फेल साबित हो रही है. इसलिए जनता के मुद्दों को भटकाकर गांव-गांव तनाव पैदा करने की कोशिश हो रही है. मौके पर गुठनी में सुरेश राम, दरौली में बच्चा भगत, आंदर में युगल किशोर ठाकुर, जीरादेई में सुरेंद्र प्रसाद, मैरवा में मुकेश कुशवाहा, नौतन में सोहिला गुप्ता, रघुनाथपुर में सतेंद्र राम, हुसैनगंज में जयनाथ यादव, पचरुखी में गुड्डू मिश्रा, दरौंदा में उपेंद्र प्रसाद, बड़हरिया में रामाशंकर चौरसिया, गोरेयाकोठी में नथुनी प्रसाद, सीवान में विकास यादव, जयशंकर व प्रदीप के नेतृत्व में विरोध हुआ.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026