परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा के उसरी आंदर मुख्य पथ टेढियवा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह निलगाय ने बाइक चालक को मारकर घायल कर दिया. बाइक चालक धनवती हाता निवासी रमेश कुमार पिता रामराज मांझी है. घायल का इलाज परिजनों द्वारा सीवान कराया जा रहा है. इस सड़क दुर्घटना में उनकी बाया पैर टूट गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह रमेश कुमार जो हुसैनगंज प्रखंड में पीएचईडी विभाग में कार्ररत है. अपने बाइक से हसनपुरा की ओर जा रहे थे. तभी अचानक उनके मार्ग में निलगाय आ गयी. जिससे वे बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…