परवेज अख्तर/सिवान :- राजद नेता सुभाष शाही उर्फ मुन्ना शाही प्रखंड के सिसवां कला, पड़री आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय स्थित कचनार, भागर, सरउत, रामगढ़ सहित अन्य गांवों में दाहा नदी व बारिश की पानी से जल जमाव होने के कारण लोगों की जिदगी तबाह हो चुकी है. चारों तरफ जल जमाव से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई हैं. बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन, प्लास्टिक, पशुचारा का वितरण करने तथा सिसवन प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से कोरोना संक्रमण से भी सचेत रहने, अनावश्यक घर से न निकलने, मास्क पहनने की बात कही. मौके पर राजेश्वर यादव, अलगू सिंह, संतोष यादव, नन्हें दुबे मैनेजर यादव, शंकर सिंह, वीरेंद्र यादव, भीम बैठा, टुनटुन यादव मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…