परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के मंदरौली गांव में बीती रात्री 9 बजे मारपीट में तीन महिला सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. सभी घायलों का इलाज हसनपुरा सीएचसी में कराया गया. इस मामले में नागेंद्र यादव की पत्नी बेबी देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. जिसमेंं बताया है कि रात तकरीबन 9 बजे घर पर थी. इसी बीच बगल के गांव लहेजी के दिलीप यादव, पप्पु यादव, अमालाल यादव, चंदन यादव, कृष्णा कुमार ने मिलकर लाठी, डंडे, फरसा आदि लेकर मेरे घर में घुस गए. उसके बाद घर में रखे समान को उठाने लगे.
मैंने मना किया तो उक्त लोगों ने चाकू, फरसा व लाठी, डंडे से हमला कर घायल कर दिया. हो हल्ला सुनकर मेरी देयादिन लूसी देवी, उनका लड़का शंकर यादव व किरण कुमारी ने बच बचाव करने आई तो उन्हें भी चाकू, फरसा व लाठी से वार कर घायल कर दिया. वहीं दिलीप यादव ने हमारे गले का चेन ले लिये. उसके बाद पेटी में सभी जेवर, कपड़ा आदि लेकर चले गये व जान मारने की धमकी देने लगे. इस मामले में पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…