परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर के टारी बाजार के पास से गुजरे सरकारी नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर उपेन्द्र मिश्र ने सीओ रघुनाथपुर को आवेदन देकर गुहार लगाई है. आवेदन में टारी बाजार के चार लोगों पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की गयी है. आवेदक ने आवेदन में कहा है कि यह सरकारी नाला प्रखंड के कजरासन, मजिलसा, कटवार, दिघवलिया, पिपरा व टारी सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांव के चंवर का पानी महरौली व कचनार आदि गांव होते हुए सरयू नदी में जाता है. इस नाले से किसान खेती के लिए पानी का लेनदेन करते रहे हैं.
लेकिन, दीपक प्रसाद, शंकर प्रसाद, गोविंद प्रसाद व भरत प्रसाद ने नाले का अस्तित्व को खत्म करके इस पर स्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया है. आवेदक की शिकायत पर अनुमंडलीय लोक शिकायत कोषांग ने सीओ को इस मामले का एक माह के अंदर निस्तारण का निर्देश भी दिया है. लेकिन, अंचल कार्यालय द्वारा इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इसे लेकर आवेदक ने सीओ से इस मामले में तत्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…