परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर बाजार स्थित अजित सर्विस स्टेशन नाम के पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े नोजल मैन की बाइक चोरी कर ली गयी है. यह घटना शनिवार की दोपहर की बतायी जा रही है. पेट्रोल पंप पर मौजूद सीसीटीवी के कैमरे में बाइक को लेकर जा रहे चोरी की करतूत कैद हो गयी है. इस पेट्रोल पंप पर कार्यरत नोजल मैन नित्यानंद पांडेय ने बताया कि पेट्रोल पंप के बाउंड्रीवाल के पश्चिमी किनारे पर बाइक खड़ी करके लॉक कर दिया था.
इसी बीच किसी सज्जन ने अपने स्कार्पियों गाड़ी को उसके सामने खड़ी कर दी थी. जिससे बाइक ले जाते समय चोर दिख नहीं सका. दोपहर तीप बजे के आसपास उधर जाने पर देखा कि मौके से बाइक गायब है. नोजल मैन ने बताया कि उसने एफआईआर के लिए थाने में आवेदन दे दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…