परवेज अख्तर/सीवान :- व्यवहार न्यायालय स्थित प्रथम अवर न्यायाधीश के न्यायालय में आज अधिवक्ता एवं मुवक्किल के बीच में मारपीट हुई है। मुवक्किल द्वारा इस संबंध में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मुवक्किल संजय कुमार सिंह द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वे अपने अधिवक्ता अक्षयवट पांडेय के साथ टी आर 952/19 में अदालत से निवेदन कराने के लिए गए थे क्योंकि आज भी परिवादी के तरफ से कोई गवाह प्रस्तुत नहीं किया गया निवेदन के पश्चात विद्वान अदालत का आदेश हुआ जिस पर परिवादी के अधिवक्ता मदन सिंह काफी उत्तेजित हो गए एवं कोर्ट के दरवाजे पर मुझे पटक दिया और अपने मुवक्किल बृजकिशोर सिंह पुत्र स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह के साथ घसीटते हुए कोर्ट के सामने लाए और मेरा कमीज फाड़ दिए इस घटना को न्यायाधीश महोदय ने भी देखा है इस संबंध में आवेदन देकर अधिवक्ता मदन सिंह के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है आवेदन की प्रति जिला एवं सत्र न्यायधीश सिवान प्रथम अवर न्यायधीश श्रीमान जिला अधिवक्ता संघ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार एवं थाना प्रभारी नगर थाना को दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…