परवेज अख्तर/सिवान :- दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी उमेश कुमार सिंह के पक्ष में मतदाता गोलबंद हो चुके हैं और उनकी जीत सुनिश्चित है। उक्त बातें हुआ राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने दारौंदा विधान सभा क्षेत्र के पकड़ी डिब्बी हाई स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि यहां राजद के मुकाबले किसी भी दल के प्रत्याशी नहीं है। सब हवा हवाई हो चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार की नाकामी की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य की जनता ऊब चुकी है और बिहार में राजद को छोड़कर कोई भी दल जनता की उम्मीदो पर खरा नहीं उतरेगा । उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार जैसे अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। जनता पूरी तरह से त्रस्त है। सोनपुर विधायक रामानुज प्रसाद, मढौरा विधायक जितेंद्र राय, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी साहेब, पूर्व मंत्री रमई राम, पूर्वमंत्री अवध बिहारी चौधरी आदि ने भाग लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…