बेगूसराय: इन दिनों आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफे से अब आमजन दहशत के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं । एक बार फिर दशकों पूर्व वाली स्थिति देखने को मिल रही ,है जब शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो जाया करते थे.। मामला स्वर्ण व्यवसायी प्रमोद कुमार पोद्दार का है जिनसे रंगदारों ने 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है और रोज फोन करके धमकियाँ भी दे रहे हैं । स्वर्ण व्यवसायी ने पुलिस महकमा से लेकर हर स्तर पर गुहार लगाई है मगर कहीं से राहत नहीं मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है .।
बेगूसराय के प्रतिष्ठित शो रूम पी पी ज्वेलर्स के मालिक प्रमोद कुमार पोद्दार…. इनसे पहली जनवरी को ही अपराधियों द्वारा 15 लाख की रंगदारी मांगी गई है और इस साल के सबसे पहला मुकदमा 1/22 भी इन्होंने नगर थाना में दर्ज करवाया है लेकिन नतीजा सिफर है ।
अपराधियों के भय से दहशत में इनका परिवार गुजर रहा है और ये डीएम से सीएम तक गुहार लगा कर थक चुके हैं और अपनी बेबसी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे प्रमोद कुमार पोद्दार की कोई सुन नहीं रहा है।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि रंगदारी मांगे जाने की सूचना है। ज्वेलरी शॉप पर सुरक्षा के पुलिसकर्मियों को फौरन तैनात कर दिया गया है। कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़ित व्यवसायी प्रमोद कुमार पोद्दार ने कहा कि मेरे मोबाइल पर एक जनवरी से अपराधी फोन पर रंगदारी मांग रहे हैं। इसकी शिकायत भी की है। पुलिस से लगातार संपर्क से हूं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपराधियों रोज-रोज नए धमकी दे रही है। रोज मैं पुलिस से गुहार लगाता हूं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस सिर्फ दारू खोजने में व्यस्त है। व्यवसायियों पर कोई ध्यान नहीं है। अपराधियों के भय से दहशत में इनका परिवार गुजर रहा है। डीएम से सीएम तक गुहार लगा कर थक चुके हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…