Categories: पटना

थानेदार ने सचिवालय की महिला कर्मी को कहे अपशब्‍द….SSP ने दिए जांच का आदेश

पटना: मोबाइल झपटमारी की शिकायत करने गई महिला कर्मी को पुलिसकर्मियों ने रिसिविंग देने से इंकार कर दिया। इसके बारे जब थानेदार से बात की गई तो उसने ना केवल महिला से गलत तरीके से बात की। बल्कि बाप को बुला लाने जैसे अपशब्द भी कहे। पीड़ित ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले में जब सचिवालय डीएसपी काम्या मिश्रा से बात की गई तो वे थानेदार का बचाव करती दिखीं। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है। थाने में ऐसी घटना होती रहती है। महिला खुद पुलिस कर्मियों से बदतमीजी कर रही थी और उनका वीडियो बना रही थी। उन्होंने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता प्रीती परिवार के साथ गुलजारबाग के कुम्हार कालोनी में रहती हैं। वह राजस्व विभाग में असिस्टेंट के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह छुट्टी के समय शाम करीब पांच बजे सचिवालय थाना के सामने सप्तमूर्ति के पास खड़े होकर अपनी महिला मित्र बात कर रही थीं। तभी दो बाइक सवार बदमाश वहां आए और प्रीती का मोबाइल झपट फरार हो गए थे। प्रीति शिकायत का आवेदन लेकर सचिवालय थाने गई थीं। पीड़िता के मुताबिक पुलिस ने पहले तो शिकायत लेने से मना कर रही थी।

लेकिन वह मुकदमा दर्ज करवाने पर अड़ी रहीं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें शिकायत की रिसिविंग देने से इंकार कर दिया। थानेदार चंद्र शेखऱ गुप्ता ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसका विरोध करने पर थाना प्रभारी ने उन्हें कहा कि बाप को बुला लाओ देख लेंगे। इस घटना से पीड़िता काफी आहत हैं। इधर पटना के SSP ने घटना के जांच का आदेश दिया है। SSP ने ASP सचिवालय को पूरे मामले को जांच करने का आदेश दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026