Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के लहुडी कौड़िया गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने सड़क पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मलमलिया जाने वाली सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध नारेबाजी की। ग्रामीण लालदेव राय, जगलाल राय, विदेशी महतो, दिनेश महतो, परमेश्वर महतो, राजेश राम, रंजीत राय, जनक राय, सीताराम राय, मदन प्रसाद, अवधेश पटेल आदि ने बताया कि सड़क के ऊपर दो फिट पानी बह रहा है। यहीं नहीं उनलोगों के घरों में भी पानी घुस गया है।

इसका मुख्य कारण लहुडी कौड़िया से लेकर खैरवां गांव तक मछली मारने वालों द्वारा अवरोध उत्पन्न करना बताया जाता है। बताया कि इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से करने के बावजूद अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से अपने स्तर से पहल कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। सूचना मिलते ही उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह स्थल पर पहुंच लोगों को समझा कर सड़क से जाम हटाया तथा सीओ युगेश दास से मोबाइल पर संपर्क समस्या के निदान की बात कही। सीओ से मिले आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026