परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत क्षेत्र के धमौर गांव में एक किशोर झरही नदी की तेज धार में बह गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। धमौर निवासी नंदकिशोर यादव के पुत्र संजय यादव को यह जानकारी मिली कि उसके घर के कुछ बच्चे झरही नदी के समीप गड्ढ़े में स्नान कर रहे हैं। संजय यादव बच्चों को मना करने और वापस घर बुलाने के लिए गया। उसी दौरान धमौरडीह पुलिया के निकट पैर फिसलने से वह पानी की तेज धारा के साथ बह गया।
गांव के ही कुछ बच्चों ने उसे नदी के तेज धार में बहते हुए देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही स्वजनों के होश उड़ गए। स्वजन ग्रामीणों के साथ उसकी तलाशी में करने जुट गए। खबर प्रेषण तक किशोर की तलाश जारी रही। वह तीन भाइयों में छोटा है और जुड़वां भाई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…