परवेज अख्तर/सिवान : शहर के टेंपो चालक कामगार यूनियन ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर की जा रही वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। स्थानीय रेलवे जंक्शन से टेंपो चालक गुड्डू कुमार की अध्यक्षता में वसूली के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बबुनिया मोड़, जेपी चौक होकर समाहरणालय पहुंचे। टेंपो चालकों की टैक्स वसूली पर रोक लगाने,जंक्शन के बाहर रेलवे द्वारा की जा रही वसूली बंद करने, शहर के सभी चौक-चौराहों पर एवं प्रखंड मुख्यालयों के चौराहों पर अवैध टैक्स वसूली पर रोक, नगर परिषद इंट्री फीस के नाम पर सौ रुपए की वसूली, टैंपों चालकों की बीमा, वाहन खरीदने के लिए अनुदान, पुलिस जुल्म पर रोक, गुंडों से टैंपों चालकों को सुरक्षा प्रदान करने से संबंधित मांगें शामिल थीं। मौके पर चंद्रमा सिंह, सुजीत कुमार, मो. हिरायतुल्लाह,राजू कुमार वर्मा सहित काफी संख्या में टेंपो चालक शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…