Siwan News

डीएलएड परीक्षा के अंतिम दिन 191 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: एनआइओएस डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुक्रवार को समाप्त हो गई। परीक्षा में अंतिम दिन 19 परीक्षा केंद्रों पर दस हजार तीन सौ 86 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें दस हजार एक सौ 95 परीक्षार्थी परीक्षा में हिस्सा लिए। दोनों पालियों को मिलाकर 191 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। केंद्र में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की जांच की गई। बाहर सख्ती रही लेकिन कुछ केंद्रों पर अंदर परीक्षार्थियों की मस्ती भी रही। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, के अलावा सशस्त्र बल तैनात किए गए थे। परीक्षा केंद्रों को अलग-अलग जोन में बांटा गया था, जहां संबंधित मजिस्ट्रेट व गश्त दल चक्कर लगाती रही। प्रवेश पत्र से संबंधित कागजात रहने पर ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय ने बताया अंतिम दिन की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही। कहीं से कदाचार व निष्कासन से संबंधित खबर नहीं है। परीक्षा का समापन शुक्रवार को हो गया। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर की सड़कों पर जाम का नजारा देखने को मिला। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन यानी शुक्रवार को परीक्षा पूर्व में ही समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026