Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विद्युत उपकेंद्र गेट पर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र के गेट पर शनिवार को प्रखंड प्रमुख सह प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष कामोद नारायण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली की किल्लत व अलग फीडर को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कनीय अभियंता को गुठनी बाजार के लिए फीडर अलग करने की मांग पत्र सौंपा। बता दें कि आठ महीने पहले भी एक बार गुठनी प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रमुख के नेतृत्व में बाजार के लिए अलग फीडर की मांग की थी, लेकिन आठ महीने बाद भी विभाग द्वारा फीडर अलग नहीं किया गया। मांग पत्र में बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अपेक्षाकृत शहरी क्षेत्रों के लिए बिजली की दर महंगी होती है। दुकान के नाम से कनेक्शन लेने पर अधिक बिल का भुगतान करना पड़ता है, लेकिन लगातार कई दिनों तक शहर में बिजली की सप्लाई नहीं होने से बाजार में व्यवसायियों तथा बाजार आने वाले लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार या देहाती क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति का भी कोई समय निर्धारित नहीं है। इस मौके पर उपस्थित कनीय अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि आपलोगों की शिकायत दर्ज कर लिया गया है। आपका आवेदन वरीय अधिकारियों को पहुंचा दिया जाएगा। वरीय पदाधिकारियों के आदेश मिलने पर ही बाजार की फीडर अलग कर दिया जाएगा। मौके पर हरिश्चंद्र जायसवाल, अफजल हुसैन बागी, बबन यादव,दिलीप गुप्ता, मनीष जायसवाल, घुरा बैठा, डॉ. मुकुल वर्मा, गुलाम रसूल उर्फ मुंशी मियां, शिवगुलाम प्रसाद, अमर प्रसाद,रामजी प्रसाद, शंभू विश्वकर्मा, जितेंद्र जायसवाल, आशनी वर्णवाल,अरविंद सिंह, संजय गुप्ता, मिंटू सिंह, राजेश पटेल, सुनील ठाकुर,श्रीनिवास गुप्ता समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026