परवेज अख्तर/सिवान : ओएलएक्स पर बाइक बेचने की सूचना देना दो युवक को भारी पड़ गया। हुआ यूं कि गोपालगंज के बड़कागांव निवासी अमित कुमार एवं दरभंगा के सुमित कुमार ने मिलकर दो सितंबर को ओएलएक्स पर आपची बाइक खरीदी। अपाची बाइक बेचने वाले युवक ने बाइक की सभी कागज अपने नाम से दिखाया। तब दोनों युवकों ने 33 हजार रुपये देकर बाइक खरीद ली। जब दोनों युवकों ने 19 सितंबर को ओएलएक्स पर बाइक बेचने का विज्ञापन डाला तो पुलिस ने ग्राहक बन युवकों से बातचीत कर बाइक देखने सिवान पहुंच गई। पुलिस ने बाइक को जब्त कर दोनों युवकों को हिरासत में ले दरौली थाना लाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय नारायण राम ने बताया कि दोनों युवक से पूछताछ के बाद ओएलएक्स पर चोरी की बाइक बेचने वाले असली चोर को गिरफ्तार के लिए थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…