परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली सेमरा टोला गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसएच 73 से जोड़ने वाली लिंक सड़क का निर्माण नहीं होने से आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क के निर्माण के लिए सांसद, विधायक एवं डीएम से कई बार आवेदन देकर गुहार लगाई गई, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लगा। चुनाव भी आ गया, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में काफी रोष है। प्रदर्शन करने वालों में विजय कुमार, अंगद कुमार, अमोद कुमार, अजय कुमार, सोनू कुमार, मुन्ना कुमार, सुरेश प्रसाद, शिवपूजन प्रसाद, तारा देवी, उषा देवी, कंचन कुमारी, मधु कुमारी, प्रीति कुमारी, रागिनी कुमारी, अनु कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रिंसी कुमारी, चांदसी देवी, ज्ञानती देवी आदि शामिल थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…