Siwan News

दवा व्यवसायी से मांगी रंगदारी, दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के थाना क्षेत्र के पतार बाजार के एक दवा व्यवसायी से दो लोगों द्वारा मोबाइल पर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दवा दुकानदार जनार्दन निषाद से पूर्व से ही दो लोगों द्वारा मोबाइल फोन से रंगदारी की मांगी जा रही थी। इसके बाद दोनों युवक पतार पहुंचकर दवा व्यवसायी से रंगदारी की मांग करने लगे। तभी दवा व्यवसायी ने कुछ लोगों के सहयोग से दोनों रंगदारों को पकड़ लिया तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार पहुंचकर पकड़े गए दोनों युवकों को अपने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बलिया जिला के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कटगरा निवासी नीरज सिंह एवं वेद प्रकाश सिंह के रूप में हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024