डेंगू का कहर: राज्य में मरीज 16 हजार के पार, पटना में 29 साल के युवक की मौत

पटना: बिहार में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। पटना में गुरुवार को 29 साल के एक युवक की डेंगू से मौत हो गई। सूबे में बीते 24 घंटे के भीतर 317 डेंगू के मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में डेंगू मरीजों की संख्या 16 हजार 247 हो गई है। एक दिन पहले बुधवार को राज्य में 423 मरीज मिले थे। अक्टूबर में 9195 मरीज जबकि सितंबर में 6460 मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सारण में 16, नालंदा और वैशाली में 14-14, कटिहार और जमुई में 11-11, मुजफ्फरपुर और मधेपुरा में 10-10 मरीज मिले हैं।

पटना में डेंगू से एक युवक की मौत हो गई है, जिले में गुरुवार को 143 नए पीड़ित मिले है। पटना में अब कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 6821 हो गई है। रितेश कुमार (29 वर्ष) राजधानी के कौशल नगर का निवासी था। मंगलवार देर शाम गंभीर हालत में उसे पाटलिपुत्र स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीवीबीसीओ डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी अस्पताल द्वारा अभी सिविल सर्जन कार्यालय को नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को सबसे अधिक पाटलिपुत्र अंचल में 48, एनसीसी में 31, बांकीपुर में 17, कंकड़बाग में 10, अजीमाबाद में 9 और पटना सिटी में एक डेंगू पीड़ित मिले। 17 पीड़ितों की जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा पटना के आसपास से भी 30 नए पीड़ित मिले हैं। उनमें सबसे अधिक दानापुर से 10, फुलवारीशरीफ से पांच, पटना सदर से चार, खुसरूपुर से दो तथा बिहटा, बिक्रम, आदि जगहों से एक-एक पीड़ित मिले हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026