महाराजगंज: बैठक में महाराजगंज को जिला बनाने पर हुई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय स्थित सिहौता में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी मुंशी प्रसाद की अध्यक्षता में नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में महाराजगंज को जिला बनाने के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया गया। स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने कहा कि महाराजगंज को जिला बनाने के लिए हमारी लड़ाई कई वर्षों से चली आ रही है, लेकिन आजतक सफलता नहीं मिली।

महाराजगंज को जिला का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक तक को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता आया है। मुंशी सिंह ने कहा कि यह लड़ाई हमारी अंतिम समय तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि महाराजगंज जिला बनाने को ले अपनी सारी शर्तें पूरा करती है। इसलिए इसे हर हाल में जिला बनना चाहिए। यदि सरकार इसे जिले का दर्जा नहीं देती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में मार्कंडेय सिंह, रमेश उपाध्याय, गार्ड बाबू, परशुराम सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026