महराजगंज

डीईओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण, 344 में 133 बच्चे मिले उपस्थित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज गौर में गुरुवार को निरीक्षण के लिए डीईओ चंद्रशेखर राय ने विद्यालय के विभिन्न कक्षा में तकरीबन तीन घंटे तक निरीक्षण किया।उन्होंने एचएम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय के स्वच्छ माहौल एवं शांति वातावरण में बच्चों को शिक्षा अध्ययन करना शिक्षकों की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में पढ़ रहे बच्चों के बीच काफी देर तक समय बिताते हुए कुल 17 बिंदुओं पर जांच की। जांच के लिए पहुंचे डीईओ ने बच्चों के यूनिफार्म की जांच की, तो वहीं विद्यालय परिसर में शौचालय एवं बच्चों के पीने की पानी संबंधित चापाकल की जानकारी ली। विद्यालय पहुंचे डीईओ कि पहली प्राथमिकता विद्यालय में उपस्थित बच्चों की उपस्थिति की जानकारी लेनी थी। जांच के दौरान कक्षा दस में नामांकित 344 छात्र-छात्राओं में से उपस्थित 133 मिले तो कक्षा 11 में नामांकित 217 बच्चों में 10 बच्चे एवं कक्षा 12 में नामांकित 51 बच्चों में मात्र 10 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। एचएम अख्तर अली ने बताया कि एनआईओएस द्वारा संचालित डीएलएड की परीक्षा को लेकर शिक्षकों के अभाव में कक्षा नौवीं की क्लास 25 सितंबर से 29 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अखिलानंद पांडेय, शिक्षिका प्रतिभा कुमारी, गौतम कुमार दास, ब़ृज किशोर प्रसाद, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार, राम स्वार्थ महतो, राम बलि कुमार, नीतू कुमारी समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024