Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रमंडलीय लोक समिति सदस्यों ने बनाई रणनीति

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बुधवार की शाम प्रमंडलीय लोक समिति के संयोजक सह पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय लोक समिति के सक्रिय सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्र एवं राज्य प्रायोजित विभिन्न विकासोन्मुख कार्य योजनाओं में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार बढ़ने पर अंकुश लगाने एवं अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस संबंध में डीएम एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सात निश्चय योजना अंतर्गत नल जल योजना में व्यापक पैमाने पर धांधली पर प्रतिबंध लगाने के लिए हम कटिबद्ध है। उन्होंने शराब बिक्री मामले में पुलिस कप्तान द्वारा एसआई अनिल सिंह और सिपाही हरिकिशोर यादव को सस्पेंड किए जाने की कार्रवाई के प्रति हर्ष जताते हुए पुलिस कप्तान के इस सराहनीय कदम की सराहना की गई। इस मौके पर लोक समिति के सदस्य डॉ. सुरेंद्र तिवारी, राजेश्वर त्रिपाठी, विद्या सिंह, दशरथ प्रसाद, विजय प्रसाद गुप्ता, रामनाथ सिंह, गौतम प्रसाद, शेख हसन इमाम, गंगासागर प्रसाद, राहुल रंजन गुप्ता, बनारसी प्रसाद, डॉ. आनंद कुमार, थानेदार राय, श्रीकांत यादव, हरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णा मांझी, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026