परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी रंजीता के आवास पर मंगलवार की सुबह अचानक आठ बजे के करीब एक के बाद एक करते हुए जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, शिक्षा पदाधिकारी, सहित एसडीएम पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद कोई भी अधिकारी किसी से कुछ भी बता नहीं रहा था। वहीं थोड़ी देर बाद ही यहां से सारे अधिकारियों का काफिला एक के बाद एक कर निकल गया। इसके बाद देर शाम डीएम ने समाहरणालय स्थित सभागार में सभी पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी को डीएम ने चेताते हुए बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करने का निर्देश दिया। वहीं जिले में सघनता से वाहन जांच चलाने का भी निर्देश दिया। इसके बाद उत्पाद विभाग, परिवहन, सहकारिता एवं निबंधन विभाग की समीक्षा की गई। जिला सहकारिता विभाग की समीक्षा में पाया गया कि सीएमआर प्राप्ति की स्थिति संतोषप्रद नहीं है। जिस पर डीएम ने सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया। वहीं उत्पाद अधीक्षक को टीम गठित कर छापेमारी तेज करने का निर्देश दिया गया। निबंधन की स्थिति संतोषप्रद नहीं पायी गई। अगले माह कार्यों निरीक्षण की तैयारी का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे। [sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…