Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हत्याकांड के विरोध में बंद रही जतौर की दुकानें

परवेज अख्तर/सिवान : रविवार की दोपहर में गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर गांव निवासी स्कूल संचालक संदीप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में तीसरे दिन भी पुलिस किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। वहीं पुलिस की निष्क्रियता से उसकी कार्यशैली पर अब लोग संदेह जता रहे हैं। वहीं हत्या कांड के विरोध में जतौर बाजार में अधिकांश दुकानदार दुकान बंद कर हत्या का विरोध जता रहे हैं। गुठनी पुलिस का कहना है कि पुलिस पूरी निष्ठा से जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार पुलिस की निष्क्रियता से परेशान है। इधर घटना के बाद से संदीप सिंह के घर पर मातम पसरा हुआ है। कोई भी परिजन कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है। बता दें कि रविवार की दोपहर हथियार बंद अपराधियों ने संदीप सिंह की हत्या गोली मारकर उनके ही स्कूल में कर दी थी। इस मामले में जिला पार्षद समरजीत सिंह सहित छह लोगों को आरोपित किया गया है। घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार हैं। हत्याकांड के बाद करीब छह घंटे तक शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए नहीं उठने दिया था।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026