पटना

बिहार में ADM रैंक के 8 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में होंगे तैनात

पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के 8 पदाधिकारियों को नई प्रतिनयुक्ति मिली है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से असैनिक न्यायाधीश के पदों पर होने वाली परीक्षा को लेकर इन्हें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के 8 पदाधिकारियों को इस परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. ये सभी अधिकारी एडीएम और उप सचिव रैंक के हैं. 6 दिसंबर को दो पालियों में होने वाली 31वीं बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में ये अफसर सुपर जोनल दंडाधिकारी के तैनात रहेंगे.

बिहार 31वीं न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए साढ़े 26 हजार छात्रों ने आवेदन किया है. इसमें कुल 249 पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी.

सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा में पास उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा. मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त मार्क्स के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024