Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में अतिक्रमणकारियों पर चलेगा डंडा, लगाया जाएगा जुर्माना

परवेज़ अख्तर/सिवान:
अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को एसडीओ रामबाबू बैठा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर में प्रतिदिन लग रहे जाम से निपटने को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान उन तमाम बिदुओं पर चर्चा करने के साथ राय भी आमंत्रित की गयी, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके। इस दौरान वार्ड पार्षदों सहित अन्य अधिकारियों का सुझाव भी आमंत्रित किया गया, ताकि भविष्य में इस पर अमल कर जाम की समस्या से निपटा जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने बताया कि शहर को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा और साथ ही जो भी जरूरी कदम होंगे, उसे हर हाल में उठाया जाएगा। बैठक के दौरान मजहरूल बस पड़ाव को शहर से पांच किलोमीटर के दायरे में स्थानांतरित करने पर भी चर्चा की गई। वहीं अतिक्रमणकारियों पर डंडा चलाने तथा जुर्माना लगाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ट्रैफिक के लिए थाना रोड को वन-वे करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में रजिस्ट्री कचहरी के पूर्वी गेट को बंदकर उत्तरी गेट खोलने, तरवारा मोड़ से लेकर श्रीनगर तक मुख्य रोड पर लगे पोल को दूसरे जगह स्थानांतरित करने, दिन में शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं कराने आदि का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी बातों को सख्ती से लागू करने का सुझाव पार्षदों ने दिया। वही रात में आवागमन में कोई समस्या उत्पन्न ना हो, इसको लेकर शहर में लगे तमाम हाईमास्क लाइट को सुचारू रूप से प्रकाशित करने, खराब लाइटों के मेंटेनेंस कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेंद्र कुमार व अंचलाधिकारी सहित नगर सभापति सिधु सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद इंतखाब अहमद, वार्ड पार्षद रंजना श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026