Categories: पटना

विधानसभा में घिर गए डिप्टी CM ! तेजस्वी यादव ने पूछा- कंपनी को टेंडर के तहत काम दिया या बिना टेंडर के?

पटना: बिहार विधानसभा में आज डिप्टी सीएम घिर गये। प्रश्नकाल के दौरान सदस्य ने छपरा के मढ़ौरा नगरपरिषद में आउटसोर्सिंग एजेंसी के काम अलॉट करने पर सवाल उठाय़ा। विधायक ने प्रश्न पूछा कि क्या बिना टेंडर के ही एक कंपनी को आउट सोर्सिंग के तहत काम दे दिया गया।क्या सरकार ने बिना टेंडर के काम अलॉट करने का प्रावधान किया है ? नगर विकास मंत्री सह डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद इस सवाल पर साफ-साफ जवाब देने से बचने लगे और कहा कि हम डीएम से जांच करायेंगे। सवालों में घिरते देख तेजस्वी यादव ने तारकिशोर प्रसाद से पूछा कि बताएं कि उक्त कंपनी को टेंडर के तहत काम मिला या बिना टेंडर के?

तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि इस सवाल का जवाब सरकार को देना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री के पास इसका जवाब ही नहीं है। स्पीकर विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम को फंसते देख कहा कि जानकारी ले लेंगे और बता देंगे। स्पीकर के आदेश पर नेता प्रतिपक्ष बैठ गए।

यूपी चुनाव में बीजेपी की बड़ी बढ़त का असर बिहार विधानसभा में भी देखने को मिला। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई बीजेपी सदस्यों ने जोरदार नारे लगाए। भाजपा विधायकों ने जय श्री राम और भोलेनाथ के जयकारा लगाया। इस पर राजद सदस्यों ने आपत्ति जताई। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने स्पीकर से कहा कि सदन में भोलेनाथ का मंदिर ही बनवा दिया जाए। प्रश्नकाल के दौरान ललित यादव ने सवाल उठाया कि बिहार में स्कूटर से धान की ढुलाई की गई है।

राजद विधायक ने सदन में बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 2011,2012,2013 में स्कूटर से धान की ढुलाई की गई। इस मामले में 2015 में मुजफ्फरपुर में केस भी दर्ज कराई गई है। इस पर खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने सदन में जवाब दिया कि इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आई है। हमने जांच करा ली है। राजद विधायक ने सदन में जब सबूत पेश किया तो स्पीकर ने कहा कि इस मामले को दिखवा लीजिए। वैसे पहले स्कूटर से तो बहुत कुछ की ढुलाई हो चुकी है। मंत्रई श्रवण कुमार ने कहा कि राजद के शासन काल में सांढ की ढुलाई स्कूटर से की गई थी। वो राज अब नहीं है।

राजद विधायक की आपत्ति के बाद स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर मंदिर है. अलग से मंदिर बनवाने की क्या जरूरत है। इसके बाद स्पीकर ने भाजपा सदस्यों को शांत कराया। तब जाकर प्रश्नकाल की शुरूआत हुई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024