परवेज अख्तर/सिवान: शहर के रामलखन चौक व रगड़गंज के समीप गुरुवार को एमवीआई राजीव रंजन ने चार ओवरलोडेड ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में खलबली मच गई है। मालूम हो कि प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए ओवरलोडेड ट्रक सारण जिले के जनता बाजार से सीवान-पैगम्बरपुर सड़क पकड़ कर आसानी से सीवान, गोपालगंज पहुंच जाते हैं। इस रास्ते पर एमवीआई की कार्रवाई से वे पूरी तरह बच निकलते हैं। इस रोड पर ओवरलोडेड ट्रक ने सड़क को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।
जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। एमवीआई राजीव रंजन ने 4 ओवरलोडेड ट्रकों पर तीन लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके दो दिन पूर्व भी एमवीआई ने ओवरलोडेड ट्रक पर बड़ी कार्रवाई की थी। दो दिन पूर्व में ओवरलोड ट्रक से साढ़े आठ लाख का फाइन काटा गया था। चार महाराजगंज, दो भगवानपुर व तीन दरौंदा थाना क्षेत्र से ओवरलोडेड ट्रक को पकड़ा गया था। डीएम के आदेश पर एमवीआई राजीव रंजन ने बड़ी कार्रवाई की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…