Categories: पटना

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- ‘BJP की तीन जमाई, इनकम टैक्स, ED और CBI

बिहार विधानसभा में विश्वात मत के प्रस्ताव पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप लोगों को मंथन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस बार कोई रन आउट नहीं होने वाला है और सबसे लंबी इनिंग होगी. उनका इशारा महागठबंधन की सरकार की तरफ था.

ईडी, आईटी और सीबीआई को बताया बीजेपी का ‘जमाई’

वहीं सीबीआई की छापेमारी पर उन्होंने कहा, “जो लोग डरेगा वो लोग मरेगा और जो लोग लड़ेगा वो जीतेगा. जब बीजेपी राज्य में डरती है या हारती है, तो वह अपने तीन ‘जमाई’, सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है …जब मैं विदेशों में जाता हूं, तो बीजेपी मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करती है और जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं, तो वे नहीं करते हैं .” तेजस्वी यादव के जमाई वाले बयान पर बीजेपी ने विरोध जताया.

डिप्टी सीएम ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए आप लोगों का डिजाइन सबको पता है. हर जगह कब्जाना है, सौहार्द और भाईचारा को बिगाड़ना है. लोकतंत्र का ढांचा बीजेपी को कुचलने नहीं देंगे, इसलिए हम लोग एक हुए हैं. नीतीश कुमार ने पूरे देश की जनता को एक उम्मीद देने का काम किया है. हम चाहते हैं कि बिहार आगे बढ़े. आज जब हम लोग एक हुए हैं तो आप लोगों को पीड़ा क्यों हो रही है? सीएम दिन रात काम करते हैं. हमलोग उन्हीं को बात को बताने का काम कर रहे हैं.

जंगलराज के आरोपों पर क्या बोले?

जंगलराज के आरोपों पर तेजस्वी यादव ने कहा, “हम एक चीज बीजेपी के लोगों से जानना चाहते हैं कि ऐसा कौन सा तिलिस्म है इनके पास कि सरकार में रहते हैं तो मंगलराज होता है, बाहर होते हैं तो जंगलराज होता है. जंगलराज जंगलराज कहकर बिहार की आत्मा को गाली देने का काम करते हैं. सबको शिक्षा और सम्मान दिलाना क्या जंगलराज है? क्या सड़क का निर्माण कराना जंगलराज है? क्या महिलााओं को सम्मानजनक हिस्सेदारी दिलाना जंगलराज है? ये कबीर से लेकर रवीदास, नानक, गांधी, लोहिया और कर्पूरी ने ऐसे ही लोकराज की कल्पना की थी, जिसे ये लोग जंगलराज कहते हैं. हम सीखा देंगे कि कैसे नौकरियां दी जाती हैं.”

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026