गोपालगंज पहुंचे कला व संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने सुशील मोदी पर साधा निशाना, बोले- उनका एक ही काम है सुबह-शाम लालू चालीसा पढ़ना

✍️……..सूबे के कला व संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय आज गोपालगंज पहुंचे। जिले के राजापट्टी कोठी में विधायक प्रेम शंकर यादव व शहर उद्योगपति के नेतृत्व भव्य स्वागत किया गया। इए दौरान मंत्री जितेंद्र राय ने सुप्रसिद्ध थावे माता के मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया और मंदिर परिसर का भ्रमण किया। साथ ही पूरे बिहार वासियों के कल्याण की कामना की। दरअसल सूबे में नई सरकार के गठन होने के बाद विभिन्न विभाग के मंत्री सक्रिय हो गए और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए विभिन्न जिलों में भ्रमण कर रहे है।

वहीं सूबे के कला व संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय गोपालगंज पहुंचे इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए।वही उन्होंने पत्रकारों से बात करते एक सवाल के जवाब में कहा कि सुशील मोदी का सिर्फ एक ही काम है सुबह शाम लालू चालीसा पढ़ना। राजनीति के बारे में कुछ नही जानते है । साथ ही उन्होंने कहा जिले में युवा और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। स्टेडियम का निर्माण होगा सक्षम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जो भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं उन्हें आगे बढ़ाया जाएगउन्होंने कहा कि जिले में युवा और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा स्टेडियम का निर्माण होगा सक्षम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जो भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026