परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के उप मुखिया नैना देवी के पति केशव राय पिता जमुना राय को पुलिस ने शनिवार की दोपहर 127 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि रसूलपुर पंचायत के उप मुखिया पति के यहां भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी गई है. इसी सूचना के आधार पर थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने छापेमारी के दौरान दलान के समीप रखे 180 एमएल अंग्रेजी शराब की कई बोतलें बरामद की गई. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बरामद अंग्रेजी शराब कुल 127 लीटर है. कहा कि गिरफ्तार आरोपी को शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई चल रही हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…