Categories: Tarwara Hindi News

तरवारा के नथनपुरा में सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक, सदर अस्पताल में इलाज जारी

परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव के समीप सिवान से नबीगंज जा रही बस व पटना से आ रही कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक कालिकांत चौधरी इस दुर्घटना में बाल बाल बच गए।जबकि बस में सवार किसी भी यात्रियों के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लगने से थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही जी. बी. नगर थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया।

पुलिस व आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है घायलों में कृषि विभाग के उप परियोजना  निदेशक कालिकांत चौधरी मिट्टी जांच विभाग के जेई कृष्णा नयन कुमार हैं। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बाइक चालक को बचाने के चक्कर में कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया।इसके बाद अनियंत्रित कार बस से टक्कर गयी। इस दौरान कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।कार में सवार कृषि विभाग के उप परियोजना  निदेशक कालिकांत चौधरी मिट्टी जांच विभाग के जेई कृष्णा नयन कुमार ने बताया कि विभागीय कार्य से हम दोनों पटना गए हुए थे। कार्य के निष्पादन होने के बाद पटना से सीवान आ रहे थे। इसी बीच नथनपुरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में कार बस से टकरा गयी। इस दुर्घटना में हम सभी बाल बाल बच गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024