परवेज अख्तर/सिवान: प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के आहृवन पर पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सीवान सह सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्रा ने बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मठ मंदिरों में पहुंचकर महंथ, संत सहित पुजारियों को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर अंगवस्त्र से सम्मानित किया. रोली,चंदन लगाया. वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना की. भारत ऋषि एवं कृषि प्रधान देश है. यह संत परंपरा अध्यात्म का देश है. दुनिया के मानचित्र पर हिन्दुस्तान एवं सनातन धर्म है.इसका मुख्य कारण साधु महात्मा, महंथ एवं संत ही है.
आषाढ़ पूर्णिमा को हम सभी सनातन संस्कृति के लोग श्रद्धा एवं निष्ठा से अपने गुरू का पूजन करते हैं. सम्मानित होने वालों में राम-जानकी मठ के महंत भगवान दास जी महाराज,नन्की बाबा, गोपाल दास, अखिलेश दास, पुरोहित रत्नेश पांडेय, अशोक मिश्रा सहित पच्चीस संत, पुरोहित को सम्मानित किया गया. इस मौके पर मंडल महामंत्री राजेश गिरि, परशुराम पांडेय, राजकिशोर प्रसाद, अंकुश पांडेय, जनार्दन मांझी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…